फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर करता था शक, कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के लाल टावर इलाके में स्थित अस्थाई कालोनी में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव दुपट्टे के सहारे बड़ेर से लटकता मिला है। परिवारजनों का कहना है कि युवक अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के रोहतास जिला के घोसिया कला एवं हाल पता लालटावर का अकबर खान (26) परियोजना में मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह छह बजे उसका शव उसी के घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। इसकी सूचना पत्नी नजराना खातून ने पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक नजराना की शादी अकबर से चार माह पूर्व हुई थी। दरअसल नजराना की पहली शादी अकबर के ही बड़े भाई से हुई थी लेकिन करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद नजराना की शादी उसके देवर अकबर से कर दी गई। पुलिस के मुताबिक अकबर नजराना पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता रहता था। इसी बात को लेकर अकबर ने खुदकुशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें