फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर हमला करने वाले पांच आरोपियों में से तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को रास्ते के विवाद में सद्दोपुर गांव में पहुंचे दरोगा की पिटाई करने वाले पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने बताया कि बुधवार को सद्दोपुर गांव में अभयराज यादव एवं गांव के पूर्व प्रधान सुभाष यादव के बीच आबादी की जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामबालक से सुभाष यादव के पक्ष के लोग भिड़ गए। उसी दौरान किसी ने दारोगा के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे दरोगा घायल हो गए। आरोपी सुभाष यादव को पुलिस ने बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था जबकि दीपक यादव एवं शरद कुमार यादव गुरुवार की सुबह बक्शा तेजी बाजार मोड़ से कहीं भागने की फिराक में खड़े थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें