फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से दबकर महिला श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भटानी गांव के निकट बुधवार की शम ट्रैक्टर से दबकर महिला श्रमिक की मौत हो गई जबकि मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीकला गांव के निकट ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। अलग-अलग इलाकों में हुई घटनाओं में चार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मिल्कोपुर गांव निवासी सैरुलन्निशा (53) पत्नी वसीम एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती थी। बुधवार की शाम वह ईंट उतार कर ट्रैक्टर पर सवार होकर ईंट भट्टे पर जा रही थीं। ट्रैक्टर भटानी गांव के पास पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। पोल से टक्कर होते ही सैरुलन्निशा ट्रैक्टर के नीचे गिर पड़ी और पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक समेत ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक चालक दारू के नशे में था उसका मेडिकल कराया जा रहा है।
मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के महेंद्रु गांव निवासी श्यामबाबू चौहान की पत्नी ज्योति (22) पड़ोस के युवक के साथ बाइक से अपने एक माह के बच्चे के इलाज के लिए मछलीशहर जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे चौकीकला गांव में नहर के पुल के पास पहुंची थी तभी ट्रक को ओवरटेक कर बाइक जैसे ही आगे बढ़ी तभी महिला बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। चालक जबतक ट्रक को रोक पाता तबतक उसका पहिया महिला के एक पैर पर चढ़ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि एक वर्ष का बालक बाल बाल बच गया। पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य 40 वर्षीय चंद्रशेखर यादव गांव के ही अजय के साथ करीब साढ़े चार बजे बाइक से जौनपुर शहर जा रहे थे। बक्शा बाजार के आगे पुरेरामजी गांव के पास पहुंचे थे तभी सड़क पार कर रहे नीलगाय की चपेट में आ गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से बक्शा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां गम्भीर चोट को देखते हुए परिजन शहर स्थित प्राइवेट
घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के बिठुआकला रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की शाम साढ़े छ: बजे ट्रक की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कठार गांव निवासी रेहान (10) पुत्र सलीम व शमीम (16) पुत्र सलीम बाइक से बदलापुर से सब्जी लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों क्रासिंग के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने ट्रक सहित चालक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें