फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कायस्थाना मोहल्ले में खेल के दौरान बच्चों में हुए विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कायस्थाना मोहल्ला निवासी प्रियंका सिंह का बेटा मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बगल स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची प्रियंका (38 ) पत्नी रजनीश सिंह अपने तथा अन्य बच्चों को समझाने लगी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे दूसरे बच्चों के परिजनों से विवाद हो गया। नोक झोंक के दौरान दूसरे पक्ष के मनबढ़ों ने महिला की पिटाई कर दी। महिला को इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें