फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान मकान और स्कूल से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात चोरों ने दूकान मकान और स्कूल से लाखों का माल पार कर दिया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौराहे पर स्थित मोबाइल की दूकान का ताला काटकर चोरों ने 2.75 लाख का माल पार कर दिया। सुबह सूचना के बाद भी तीन घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची तो बाजार के कारोबारियों ने अपनी दूकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
थानागद्दी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दूकान का ताला काटकर शनिवार की रात नकदी समेत ढाई लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में चौराहे पर बेहड़ा गांव के भूपेश शुक्ला की ओम साई नाम से मोबाइल की दुकान है। सुबह दूकान ता ताला टूटा देख आस पास के लोगों ने दूकानदार को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दूकानदार ने देखा तो 2 लाख 75 हजार रूपये मूल्य के मोबाइल फोन और एसेसरीज चोर उठा ले गए थे। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के तीन घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो बाजार के दूकानदारों ने विरोध में अपनी दूकानें बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। बाद में कोतवाल मौके पर पहुंचे और शीघ्र ही चोरी का खुलासा का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी मो. अख्तर शाहगंज कस्बे के मिल्लतनगर मोहल्ले में मकान बनाकर रहते हैं। 15 दिन पहले मकान में ताला लगाकर वह परिवार के साथ मुंबई गए थे। शनिवार की रात मकान में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और आलमारी व बाक्स तोड़कर नकदी व जेवरात समेत 80 हजार का माल पार कर दिया। पड़ोसियों से मिली सूचना पर प मो. अख्तर के भाई मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज निवासी सूरज विश्वकर्मा की मुर्तजाबाद पेसारा मार्ग पर माइक्रोटेक कालेज के पास सुरज इलेक्ट्रानिक व मोबाइल की दुकान है। रात में चोरों ने छत की पटिया काटकर इनवर्टरस, बैट्री कम्पयूटर मोबाइल चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव स्थित मां आशा ज्ञानदीप संस्थान का शनिवार की रात ताला तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर व तीन सीसीटीवी कैमरा चोर उठा ले गए। संस्थान के डायरेक्टर अखिलेश यादव ने पुलिस को सूचना दी हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें