फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिला हत्याकांड के अनावरण को लेकर दो टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के पतहना गाँव की छात्रा अनिला हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए एसपी केके चौधरी ने बदलापुर के पुलिस उपाधीक्षक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में दो टीम गठित किया है। गठित टीमों की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय करेंगे।
विज्ञापन

पहली टीम में थानाध्यक्ष सुजानगंज सनवर अली, उपनिरीक्षक रामसुंदर तथा सिपाही अमरेश चौबे, रामबहादुर यादव, राजनारायण सिंह, संजय यादव शामिल हैं। दूसरी टीम में प्रभारी निरीक्षक मुँगराबादशाहपुर केके मिश्र, आरक्षी कमालुद्दीन, अमित सिंह , संजय यादव के साथ स्वॉट टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक विश्वनाथ यादव, प्रभारी सर्विलांस सेंटर उपनिरीक्षक शशि चंद्र चौधरी, सिपाही रामकृत यादव, वेद प्रकाश राय, अमरेंद्र यादव तथा अरविंद पाठक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने गठित टीमों को निर्देश दिया कि अभियोग का सफल अनावरण कर घटना में शामिल अभियुक्तों को प्रकाश में लाते हुए विवेचना का निस्तारण शीघ्र सुनिश्चित करें। किशोरी छात्रा का अधजला शव उसके घर से दो सौ मीटर पर बगीचे में सुनसान स्थान पर आम के पेड़ के नीचे पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनिला की मौत की वजह दम घुटना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें