फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर अलग अलग हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गोल्हेगौर गांव निवासी लीलावती देवी (40) पत्नी दीपचंद्र व दीपचंद्र (45) पुत्र रामधारी को जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। वहीं अर्गूपुर कलां गांव निवासी राजेश गौड़ (40), सिकन्दर गौंड़ (20), बंशी गौंड़ (50) और दूसरे पक्ष के मेवालाल राजभर (60) के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर सोमवार को दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। जिसमें चार लोग घायल हो गए। उसरा भादी गांव में किराए के मकान में रहकर सामान बेच रहे युवक बिमलेश मिश्रा (25) और पड़ोस के ही सतीश चंद्र यादव से पैसे को लेकर हुई मारपीट में दोनों घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें