फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार के मलबे में दबकर सास बहू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोहड़ा बड़ागांव में गुरुवार को दोपहर कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर सास-बहू की मौत हो गई। सास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहू ने चिकित्सालय जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोहड़ा बड़ागांव निवासी गामा देवी (65) पत्नी स्व. राम सूरत बिंद अपनी बहू शर्मीला देवी (27) पत्नी महेंद्र प्रसाद बिंद दोपहर में घर के बाहर मड़हे में बैठी थीं। दोनों आपस में बातें कर रही थीं तभी अचानक मड़हे की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार के मलबे में दोनों दब गईं। आस पास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन तबतक गामा देवी की मौत हो चुकी थी। शर्मीला को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें