फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के 3 बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन वाहन चोर दबोचे
खोड़ा थाना क्षेत्र के प्रगति विहार से पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकें और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में वाहन चोराें ने बताया कि वे चोरी के वाहनों को बेच कर मौज मस्ती करते थे।

एसएचओ खोड़ा जेपी चौबे ने बताया कि शनिवार रात प्रगति विहार के चौधरी चरण सिंह गेट के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर तीन युवक आते दिखे। चेकिंग होती देख बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरकर दबोच लिया।
विज्ञापन


जांच में उनकी बाइक चोरी की निकली। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं। एसएचओ ने बताया कि प्रकाश नगर खोड़ा निवासी उमेश, दुर्गेश और लोक प्रिय विहार निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


तीनों की निशानदेही पर एक खाली प्लाट से चोरी की दो अन्य बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है। पल्सर बाइक और स्कूटी दिल्ली से चुराई गई थी। वे चोरी के वाहनों को ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 12 हजार रुपये में बेच देते थे। इसके बाद रुपये को आपस में बांटकर मौज मस्ती करते थे।

एसएचओ ने बताया कि इसके अलावा प्रगति विहार से चोरी की बाइक के साथ एक अन्य अभियुक्त राजा उर्फ राजन निवासी शिव पार्क खोड़ा को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें