मुंगराबादशाहपुर के जंघई रोड पर स्थित मंडी समिति परिसर में मंगलवार को भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र मंडी समिति के सचिव जगदंबा सिंह व धान क्रय केंद्र प्रभारी चंद्रकेश चौरसिया को दिया।
ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस को जीएसटी दायरे में लाने, महंगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, किसानों को समय से खाद, बीज कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके अलावा तीनों कृषि कानून वापस लेने की भी मांग की गई है। प्रदर्शन में सत्यनारायण पटेल, सुभाष चंद्र पटेल, कल्पनाथ गुप्ता, सालिक राम पटेल, संदीप कुमार शर्मा, धर्मराज, सीताराम पटेल, अयोध्या प्रसाद सरोज आदि शामिल रहे।