फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में 74 हजार के नकली नोटों के साथ नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार भोर में जवंसी पार्क के पास हुई हल्की मुठभेड़ के बाद जाली नोट खपाने वाले गिरोह के 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से 74 हजार 100 रुपये के जाली नोट, रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुए हैं। नोट सौ-सौ रुपये के थे। आरोपी जाली नोटों को पेट्रोल पंप, ग्राहक सेवा केंद्र और सब्जी की दुकानों पर चलाते थे।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि क्राइम ब्रांच और नेवढ़िया पुलिस मंगलवार भोर में 3.15 बजे जवंसीपुर के पास थी। तभी सूचना मिली की जवंसीपुर पार्क के पास कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ और सभी को दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से 74 हजार 100 रुपये के जाली नोट, एक लाइसेंसी रिवाल्वर, 5 कारतूस और 10 मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में मीरगंज बाजार निवासी नौशाद उर्फ पप्पू मुख्य आरोपी है। वह नेपाल से जाली नोट लाकर जनपद में सप्लाई करता था। इस काम में उसकी मदद मीरगंज थाना क्षेत्र के शेखजैनपुर (लखीपुर) निवासी मुलायम यादव, पवारा थाने के कुंवरपुर निवासी रामपाल यादव, मछलीशहर कोतवाली के रामपुर कला निवासी सत्यम तिवारी, मुंगराबादशाहपुर थाने के नडार निवासी सुभाष पांडेय, सिकरारा थाने के सिरसी बरईपार निवासी जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ शनी सिंह, मड़ियाहूं कोतवाली के दिलावरपुर निवासी पिंटू शर्मा उर्फ रिंकू शर्मा, नेवढ़िया थाने के सलारपुर बुजुर्गा निवासी रामविलास सरोज उर्फ विजय सरोज और सुजानगंज थाने के चौजीतपुर निवासी आशीष शर्मा कते थे। नोट खपाने के एवज में इन्हें 20 फीसदी और नौशाद को 10 फीसदी हिस्सा मिलता है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए सभी आरोपी पुलिस लाइन लाए गए। इसी दौरान लाइन में तैनात एक सिपाही बोल पड़ा, साहब ये सत्यम है, इसने हमारी मौसी के लड़के से 11 लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिया है। हालांकि अधिकारियों ने उसे शांत करा दिया। इस संबंध में एएसपी सिटी ने कहा कि सभी आरोपियों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। सिपाही की तहरीर पर आरोपी सत्यम पर एक और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में जाली नोट का कारोबार करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास पास से 74 हजार 100 रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। नोट सौ-सौ रुपये के हैं।
मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी नौशाद उर्फ पप्पू है, जो नेपाल से किसी तरह जाली नोट यहां लाता था और अपने साथियों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त देने का लालच देकर उसे जनपद में खपाता था। ऐसा कराने पर उसे भी दस प्रतिशत मिलता था। फिलहाल, अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। एएसपी सिटी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और नेवढ़िया पुलिस सोमवार की रात करीब 3.15 बजे जवंसीपुर के पास थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की जवंसीपुर पार्क के पास कुछ लोग खड़े हैं, जो देखने में अपराधी लग रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके सभी को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान आरोपियों ने बचाव के लिए पुलिस पर गोली भी चलाई, लेकिन किसी को लगी नहीं। आरोपियों की तलाशी में कुल 74 हजार 100 रुपये मिले, जो जाली थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, 5 कारतूस और 10 मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मीरगंज बाजार निवासी नौशाद उर्फ पप्पू भी शामिल है, जो मुख्य आरोपी है। वह नेपाल से किसी के माध्यम से जाली नोट लाकर जनपद में सप्लाई करता था। इस काम में उसके साथ मीरगंज थाना क्षेत्र के शेखजैनपुर (लखीपुर) निवासी मुलायम यादव, पवारा थाने के कुंवरपुर निवासी रामपाल यादव, मछलीशहर कोतवाली के रामपुर कला निवासी सत्यम तिवारी, मुंगराबादशाहपुर थाने के नडार निवासी सुभाष पांडेय, सिकरारा थाने के सिरसी बरईपार निवासी जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ शनी सिंह, मड़ियाहूं कोतवाली के दिलावरपुर निवासी पिंटू शर्मा उर्फ रिंकू शर्मा, नेवढ़िया थाने के सलारपुर बुजुर्गा निवासी रामविलास सरोज उर्फ विजय सरोज और सुजानगंज थाने के चौजीतपुर निवासी आशीष शर्मा भी शामिल थे। इन सभी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस लाइन में सभी आरोपी लाए गए थे। इसी दौरान पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही बोल पड़ा, साहब ये सत्यम है, इसने हमारी मौसी के लड़के से 11 लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिया है। हालांकि अधिकारियों ने उसे शांत करा दिया। इस संबंध में एएसपी सिटी ने कहा कि सभी आरोपियों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। सिपाही की तहरीर पर आरोपी सत्यम पर एक और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें