सपा सरकार से पहले बहन जी की सरकार में हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पता ही नहीं लगता था कि जनता का राशन कहां जा रहा है। सीएम ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि पहले पर्व-त्योहार से पूर्व दंगे होते थे और पिटने वालों पर ही झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे।
पहले दुर्गा पूजा, रामलीला और यज्ञ नहीं होने दिया जाता था। ऐसा लगता था कि मारीच और सुबाहु इन्हीं दोनों के यहां पैदा हो गए हैं और वे विश्वामित्र के यज्ञ को खंडित करने में लगे हुए हैं। लेकिन, अब दुर्गा पूजा, रामलीला और यज्ञ करने की छूट दी गई है, बस प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
उन्होंने कहा सपा के शासनकाल में चेहरा देखकर बिजली दी जाती थी, लेकिन आज प्रदेश में एक समान बिजली आपूर्ति हो रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में चीन जब देश के अंदर घुसपैठ करता था, तो लोग कहते थे कि चुप हो जाओ, चीन के खिलाफ कुछ बोलना मत। लेकिन, आज मोदी के कारण चीन को जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के पुलवामा हमले का जवाब हमारे जवानों ने उनके आतंकी ठिकानों को नष्ट करके दिया।
यह भी पढ़ें- पूर्णिमा का श्राद्ध आज: काशी में पिशाचमोचन कुंड से लेकर गंगा तट तक होंगे पितृपक्ष के तर्पण, जानें सब कुछ
कश्मीर में अनुच्छेद 370 का कलंक कांग्रेस की देन थी, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने एक ही झटके में इसे खत्म कर दिया। पहले तीन तलाक के माध्यम से नारियों को अपमानित किया जा रहा था। इसे खत्म करके भाजपा की सरकार ने नारी गरिमा का सम्मान किया है। इसके चलते एक भारत श्रेठ भारत की ओर हम अग्रसर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने 500 साल का इंतजार खत्म किया और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करा रही है। भाजपा का साढ़े चार साल का कार्यकाल सुशासन को समर्पित रहा। हमने अपने नहीं, प्रदेश के 42 लाख गरीबों के आवास बनवाए हैं।
यह भी पढ़ें- वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में जुगाड़ से मरीजों का इलाज, टेलीफोन के तार में लटकाकर मरीज को चढ़ा दी आईवी की बॉटल
छह माह में विकास और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश की सभी पीएचसी और सीएचसी का विस्तार किया जाएगा। जनपद में बन रहे शहीद उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज का पीएम नरेंद्र मोदी जल्द लोकार्पण करेंगे। उसे विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।