फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: कार सवार बदमाशों ने चालक का अपहरण कर लूटीं एक करोड़ की बैटरियां, पुलिस ने डेढ़ घंटे में ही बरामद कर लीं

Thu, 23 Sep 2021 10:12 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सुल्तानपुर के चांदा निवासी राज नारायण तिवारी अपनी डीसीएम ट्रक लेकर वाराणसी से लखनऊ के लिए निकला था। डीसीएम में एक कंपनी के टॉवर की पांच बैटरी रखी थी। जौनपुर के त्रिलोचन में कार सवार बदमाशों ने उसे रोका और डीसीएम को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक और बैटरी को अपने कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे कार सवार बदमाशों ने डीसीएम और उस पर लदीं टावर की एक करोड़ कीमत की पांच बैटरियां लूट लीं, जबकि चालक को कार से कुछ दूर ले जाने के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने डेढ़ घंटे में ही वाहन और बैटरियां बरामद कर लीं। आरोपी फरार हैं। चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर के चांदा निवासी चालक राज नारायण तिवारी ने डीसीएम में वाराणसी से एक कंपनी के टावर की पांच बैटरियां मंगलवार की शाम लादी थीं। चालक के मुताबिक, एक बैटरी की कीमत 20 लाख रुपये है। वह बैटरियां लेकर लखनऊ जा रहे थे। रात 12:30 बजे रास्ते में जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन के पास कार सवार चार बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया।

इसके बाद पिस्टल सटाकर डीसीएम कब्जे में ले लिया और राज नारायण को कार में बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिक, बदमाश डीसीएम लखनऊ की ओर लेकर जाने लगे। रात में करीब एक बजे बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज के पास कार सवार बदमाशों ने राज नारायण को धकेल दिया और तेजी बाजार मार्ग पर गाड़ी लेकर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप

सड़क पर गिरकर घायल हुए राम नारायण तिवारी ने बस्ती में जाकर लोगों की मदद से घटना की जानकारी 112 नंबर पर दी। सूचना पर बक्शा, महराजगंज, बदलापुर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश रात डेढ़ बजे हिलाली के पास बैटरियां और ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया। बक्शा थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें