गौरतलब है कि एक फरवरी को शिवगुलामगंज के पास हुई लूट के मामले में पूछताछ के लिए बक्शा थाने की पुलिस ने कृष्णा उर्फ किशन उर्फ पुजारी को हिरासत में लिया था। उसे थाने ले जाकर घंटों पूछताछ की गई। आरोप है कि इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई, जिससे उसकी हालत खराब हो गई।
अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था। बक्शा थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। मामले की गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दी थी।