फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के बाद क़क्ष में नहीं जा सकेंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 28 नवंबर को जिले में दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा में 41996 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सरकार सख्त हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले ही अभ्यर्थी को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को अपने साथ फोटोयुक्त प्रवेश पत्र, बीएड अथवा बीटीसी के किसी एक सत्र के अंकपत्र की मूल प्रति अथवा फोटोस्टेट प्रति जो डायट के प्राचार्य से प्रमाणित होनी चाहिए। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12.30 तक और दूसरी पाली में 2.30 से पांच बजे तक कराई जाएगी। पहली पाली में 41996 और दूसरी पाली में 28146 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा 68 केंद्रों पर और दूसरी पाली की परीक्षा 44 केंद्रों पर कराई जाएगी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हर परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक के अलावा, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि शुचितापूर्ण परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हाल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें