फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य और शिक्षकों को दवा खिलाकर मुहिम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को टीडी कालेज परिसर से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डा. आलोक कुमार सिंह को एमडीए की दवा खिलाकर किया। एनसीसी कैडेटों तथा छात्रों ने रैली निकाल फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

एनसीसी के कर्नल आरएस मोनी नैयर, मेजर एसएन सिंह, कैप्टन ओपी सिंह, डॉ. आलोक कुमार सिंह, चीफ प्राक्टर राजीव रतन सिंह, एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी भानु प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) की सरिता मिश्रा के साथ फाइलेरियारोधी दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत गांवों में भी दवा खिलाई जा रही है। महराजगंज ब्लाक अंतर्गत कठार गांव में आशा कार्यकर्ता फूलकुमारी और कुसुम ने सुशीला पत्नी अमर बहादुर सिंह को डीईसी और एलबेंडाजोल की दवा खिलाई। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए लोगों को यह दवा खिलाई जा रही है। 02 वर्ष से 05 वर्ष तक के बच्चों को 1 डीईसी और 1 एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है। 5 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को दो डीईसी और 1 एलबेंडाजोल दी जा रही है। 15 वर्ष से ऊपर वालों को 3 डीईसी और 1 एलबेंडाजोल खिलाई जा रही है। लाभार्थियों को अपने सामने दवा खिला जा रही है। किसी को खाली पेट दवा नहीं खिलाई जा रही है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और ज्यादा बीमार लोगों को दवा नहीं दी जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। इस बीमारी का कारक बुचलेरिया बैंनाक्राफ्टी परजीवी है। फाइलेरिया बीमारी होने पर बुखार आना, हाथ-पैर, अंडकोष व स्तन में सूजन हो जाता है। इससे बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। क्यूलेक्स गंदे पानी में फैलता है। इसलिए घर और आसपास पानी न जमा होने दें। लक्षण दिखने व बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और जल्द से जल्द उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें