फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में ब्लैक फंगस की दस्तक, वाराणसी और लखनऊ में भर्ती हुए नौ मरीज, स्वास्थ्य महकमे में खलबली

Mon, 24 May 2021 11:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

कोरोना संकट के बीच पूर्वांचल में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वाराणसी के बाद सोनभद्र और जौनपुर जिले में ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं।  सोमवार को जौनपुर के अलग- अलग इलाकों से इसके नौ मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
Black fungus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बाद नए खतरे के रूप में सामने आए ब्लैक फंगस ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भी दस्तक दे दी है। जिले के अलग- अलग इलाकों से इसके नौ मरीज मिले हैं। ब्लैक फंगस के मरीजों की सूची कोविड- पोर्टल पर अपलोड होते ही स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि जिले के जिन 9 मरीजों में ब्लैक फंगस मिला है इनमें से छह का उपचार वाराणसी और तीन का उपचार लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है। इन मरीजों का उनका कोविड का उपचार भी लखनऊ या वाराणसी के अस्पतालों में ही हुआ था। जिले में कोविड का उपचार कराने वाले किसी मरीज में अभी तक ब्लैक फंगस के लक्षण नहीं मिले हैं।

सीएमओ ने बताया कि यह बीमारी संक्रमितों की आंखों की रोशनी छीन रही है तो त्चचा, नाक और चेहरे के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा रही है। नाक में सूखी पपड़ी जम जाना, आंखों में जलन, दांतों के ऊपर सूजन, त्वचा में लालपन, आंखों में सूजन व दर्द, आंख व नाक के नीचे लाल-काले धब्बे इसके लक्षण हैं। यह नाक के जरिए फेफड़ों और मस्तिष्क में पहुंचकर लोगों की जान भी ले रहा है। 

विज्ञापन

सोनभद्र के तीन लोग ब्लैक फंगस की चपेट में 

ब्लैक फंगस की चपेट में दिल्ली में रह रहे सोनभद्र के तीन लोगों के आने की सूचना है।  सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को पता चला कि दिल्ली में रहने वाले सोनभद्र के तीन लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके हैं। तीनों मरीजों के परिवार वालों के बारे में पता लगाने के लिए टीमों को लगा दिया गया है।  

मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने कहा कि  दिल्ली में सोनभद्र के रहने वाले तीन व्यक्तियों को ब्लैक फंगस होने की जानकारी मिली है। तीनों मरीजों के परिवार वालों के बारे में पता लगाने के लिए आरआर टीमों को लगाया गया है। मरीजों के नाम मिले हैं, लेकिन उनके गांव एवं मोबाइल नंबर की जानकारी न होने से पता लगाने में दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन

वाराणसी में 84 मरीजों का चल रहा है इलाज

बीएचयू अस्पताल में जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, उसको लेकर जांच, इलाज भर्ती सहित अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है। अब कुल मरीजों की संख्या 84 हो गई है। इसमें तीन मरीजों का ऑपरेशन भी किया गया।

कुल मिलाकर अब तक 12 मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। हालांकि ब्लैक फंगस के छह मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बीएचयू अस्पताल के डिप्टी एमएस प्रोफेसर सौरभ सिंह ने बताया कि 24 घंटे ऑपरेशन सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें