महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री भाजपा नेता कृपाशंकर ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बहुमत से फिर भाजपा की सरकार बनेगी। वह सोमवार को ग्राम कटहरी में उद्योगपति विजय सिंह की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वह भाजपा में आजीवन एक सिपाही की तरह कार्य करते रहेंगे। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। इस दौरान पूर्व प्रधान रेणुका विजय सिंह, विजय सिंह एवं निखिल सिंह ने अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू कुमार माली, वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अशोक सोनकर, जितेन्द्र सिंह, श्याम राज सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर पर करिया सिंह, मिथिलेश, लाल साहब पाल, धर्मेन्द्र नागर, अजय पाठक, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन इन्दु प्रकाश सिंह ने किया।