फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर तिराहा के पास शनिवार की शाम बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के मोजीपुर गांव निवासी सोनू प्रजापति (18) पुत्र फिरतू अपने गांव के ही अमरजीत यादव (20) के साथ किसी काम से जौनपुर आ रहा था। पचहटिया से शाहगंज को जाने वाले मार्ग पर विशेषरपुर तिराहा के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से सोनू के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अमरजीत गंभीर रुप से घायल हुआ। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद विशेषरपुर तिराहा पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। मौके पर पहुंचे शीतला चौकिया चौकी इंचार्ज विनोद कुमार अंचल ने किसी तरह वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें