फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन दूतावास दल ने जानी सरकारी योजनाएं

विज्ञापन
सिंगरामऊ स्थित गौरी शंकर मंदिर परिसर में बनाई गई रंगोली का अवलोकन करती ऑस्टेलिया से आई टीम। संवा? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन दूतावास का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जौनपुर आया है। बृहस्पतिवार को प्रतिनिधिमंडल बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के साथ ब्लॉक परिसर में पहुंच कर विकास योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान ब्लाक परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। इसके बाद टीम ने गौरी शंकर मंदिर पर दर्शन भी किया और मंदिर की नक्काशी व रंगोली देखकर अभिभूत रहे।
विज्ञापन

बदलापुर ब्लाक पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ऑस्ट्रेलियन दूतावास का प्रतिनिधिमंडल में शामिल जैक टेलर, एवं वरिष्ठ वन अनुसंधान अधिकारी राजनीतिक वेदना सेठ पर पुष्प वर्षा कर उनकी आरती उतारी। पुलिस ने भी गार्ड आफ आनर दिया। आस्ट्रेलियन दल ने कृषि विभाग, प्राथमिक शिक्षा, वन विभाग, बाल पुष्टाहार एवं महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। विधायक ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, उज्जवला गैस ,स्वयं सहायता समूह के लाभ, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी। विधायक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता गंगा प्रसाद सिंह तथा संचालन एडीओ पंचायत राम अवध ने किया। मौके पर उपायुक्त स्वत: रोजगार ओपी यादव, जिला सेवा योजना अधिकारी राजीव सिंह, बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, डॉ. यामिनी सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे। इसके बाद टीम सिंगरामऊ बाजार में कराए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही यहां भी सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
मधुमक्खी के हमले से मची भगदड़
सिंगरामऊ। ऑस्ट्रेलियन दूतावास का प्रतिनिधि मंडल ने गौरी शंकर मंदिर पर दर्शन भी किया। टीम तालाब व पार्क का अवलोकन कर रही थी, तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। प्रतिनिधिमंडल पास खड़ी गाड़ी में बैठ गए और सुरक्षित हो गए। सिंगरामऊ रियासत में दोपहर का खाना खाकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस मौके पर कुंवर जय सिंह जय बाबा, कुंवर मृगेंद्र सिंह विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें