सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपतापुर पोटरिया मार्ग पर टैंकर की चपेट में आने से बुधवार को एक बाइक सवार घायल हो गया, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई।
पोतरिया गांव निवासी आझल खातून (50) बुधवार को अपने भतीजा शिबू (25) के बाइक से जौनपुर जा रही थी । जैसे ही जपटापुर वह पहुंची, तभी टैंकर की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने आझल खातून की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई, जबकि घायल भतीजा शिबू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया।