फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे व जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली-पसेवां घाट मार्ग की दयनीय दशा से नाराज नागरिकों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क की मरम्मत व जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि इस मार्ग पर जगह - जगह गड्ढे हो गये हैं और गड्ढों में जलभराव होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले माह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा पसेवां-मई घाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने आए थे। उस दौरान क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी की उपस्थिति में ग्रामीणेम ने देवकली पसेवां-मई घाट की दुर्दशा की ओर ध्यान दिलाया था। जिस पर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारी से इस मार्ग को चौड़ा कराने व नाली के निर्माण की कार्ययोजना बनाकर कार्य कराने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। यही नहीं, डीएम ने इस निर्माणाधीन पुल के सारे कार्य हर हाल में अतिशीघ्र पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया था। प्रदर्शन चंदन यादव प्रधान पसेवां, राज कुमार, त्रिपाठी, किनकेश, राजेन्द्र चौरसिया, मुश्ताक अहमद, नंदलाल सोनकर, अजीत चौहान, सुखराज, मनोज कुमार, विवेक सिंह, जियालाल चौहान, रामसागर निषाद, आशीष कुमार, सुखराम, शमशीर हाशमी, बंटी सिंह, तुलसी राम एवं नीरज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें