फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: देश के लिए अपशब्द कहने वाले को वकीलों ने पीटा, पुलिस को छुड़ाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

Thu, 28 Oct 2021 07:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

यूपी के जौनपुर में देश के लिए अपशब्द कहने के आरोपी की पेशी के दौरान हमले का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची थी। वकीलों ने आरोपी की पिटाई की। पुलिस किसी तरह आरोपी को वकीलों से बचाकर निकल सकी।
विज्ञापन
जौनपुर दीवानी न्यायालय (फाइल) - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोपित की पेशी के दौरान दीवानी न्यायालय में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह से उसे छुड़ाया। न्यायालय आरोपी ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मछलीशहर नगर के सादीगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद नसीम ने देश के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया था।

विज्ञापन


बुधवार को उसका वीडियो वायरल हो गया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के राजेश गुप्त, गिरीश कुमार गुप्त, रवि पटवा, रवि गुप्ता, जयानंद चौबे ने मछलीशहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

बृहस्पतिवार सुबह ही आरोपी का माफीनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस उसे पेशी के लिए न्यायालय लेकर पहुंची। जहां आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस को आरोपी को बचाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह से पुलिसकर्मी उसे छुड़ाकर कोर्ट में ले गए। बड़ी संख्या में आक्रोशित अधिवक्ता भारत मां की जयकार करते हुए आरोपी के विरुद्ध नारे लगाते रहे। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर क्षमा याचना की। कहा कि अब ऐसी गलती कभी नहीं करेगा। सीजेएम कक्ष के बाहर तक गए वाहन में आरोपी को बैठाकर पुलिस जिला कारागार ले गई। आक्रोशित अधिवक्ता उसे आतंकवादी बताते हुए करीब दो घंटे तक कोर्ट कक्ष के भीतर और बाहर डटे रहे।

अधिवक्ताओं ने आरोपी की पैरवी न करने की भी बात कही।  इस संबंध में पूछे जाने पर ने एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश भी कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें