फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे; चालक की मौत

Mon, 08 Jul 2024 03:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले के रहने वाले ट्रक चालक की आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा एक्सप्रेस-वे बांगरमऊ पुलिस चौकी के करीब एक हादसे में मुंगराबादशाहपुर निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मुकेश सरोज (30) पुत्र राजनाथ सरोज ट्रक ड्राइवर था। वह तीन दिन पूर्व मुंगराबादशाहपुर से सामान लादकर उन्नाव के लिए निकला था। आगरा एक्सप्रेस-वे बांगरमऊ उन्नाव पुलिस चौकी के पास पहले से ही एक ट्रक खड़ा था। जब तक ट्रक चालक मुकेश सरोज कुछ समझ पाता पीछे से खड़े ट्रक में घुस गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। 

हादसे में मुंगराबादशाहपुर के बड़ागांव निवासी ट्रक चालक मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के पश्चात पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर के सहारे मुकेश को बाहर निकाला। जेब से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो घर में मातम पसर गया। पत्नी रीमा देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। दोनों बच्चे भी मां को रोता देख सिसकने लगे। पिता राजनाथ व माता राजकुमारी बेसुध हो कर गिर पड़े। 

गांव के लोगों ने परिजनों को किसी तरह से संभाला। परिजन व ग्रामीण घटनास्थल बांगरमऊ मऊ उन्नाव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद मुंगराबादशाहपुर ले आए। रविवार को देर रात प्रयागराज में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें