फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन चौपाल में भू-राजस्व संबंधित शिकायतों का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य नोडल अधिकारी सचिव जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि गांवों में कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को शत प्रतिशत लाभान्वित करें।
विज्ञापन

प्रियदर्शी रविवार को बक्शा विकास खंड के भैरोपुर सवंसा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चौपाल समापन के बाद बोल रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए बडे पैमाने पर छिड़काव करवाने का आदेश दिया। कोरोना से बचाव हेतु सतर्क रहनें की बात कही। चौपाल में सबसे अधिक शिकायतें भू-राजस्व विभाग कर्मियो की रही। सर्व प्रथम पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी से ग्रामीणों ने खराब सड़को की जानकारी दी। गांव के राकेश उपाध्याय, रीता यादव, मंशा देवी, उर्मिला, सुनीता आदि वरासत, बिजली, पानी आवास आदि की बारी-बारी से अपनी पीड़ा बताई। सीडीओ अनुपम शुक्ला ने सबसे अधिक शिकायत राजस्व विभाग की आने पर संबंधित लेखपाल से मामलें को त्वरित निस्तारण का आदेश दिया गया। सीडीओ ने जर्जर पंचायत भवन के स्थान पर नया पंचायत भवन बनाने के लिए ग्राम प्रधान कमलेश यादव एवं सचिव अखिलेश को निर्देशित किया। कुछ किसानों ने हाइवे का पैसा न मिलने की शिकायत किया तो मौके पर मौजूद एडीएम वित्त रामप्रकाश त्रिपाठी ने मामलें को संज्ञान में लिया। इसके पूर्व सचिव एवं सीडीओ द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। समीक्षा के दौरान एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल, डीएसओ जिला कृषि अधिकारी जयप्रकाश, बीडीओ राजीव कुमार सिंह, डॉ. रमेशचंद्र यादव आत्मा, डीसी मनरेगा, एपीओ अंकित सिंह, सचिव महेश तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, अधीक्षक डॉ. जीके सिंह, डॉ. पवन कुमार आदि मौजूद रहे। समापन के बाद सचिव एवं सीडीओ ने बक्शा ब्लॉक पहुंचे। योजनाओं की समीक्षा व विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यों में गुड़वत्ता से कोई समझौता न करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें