फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 लाख मतदाता आज करेंगे 121 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद की नौ विधानसभा सीटों पर 121 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इसके लिए सात मार्च को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होना है, जिसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2145 मतदान केंद्रों पर 3948 बूथ बनाए गए हैं। जहां 35 लाख 10 हजार 929 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 18 लाख 26 हजार 577 पुरूष और 16 लाख 84 हजार 206 महिला तथा 146 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने व्हील चेयर की व्यवस्था की है। वहीं, मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार की देर शाम संबंधित केंद्रों पर पहुंच गई। बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, मडि़याहूं, जफराबाद और केराकत विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी हो गई है। जहां शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 17372 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं, जो पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंधित बूथ पर भेजे गए। वहीं, शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने जनपद को 261 सेक्टर, 32 दोन और तीन सुपर जोन में बांट दिया है। प्रत्येक बूथ पर पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई गई है। साथ ही मतदान में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को ले जाने और आने के लिए 887 भारी वाहन और 993 हल्के वाहन की व्यवस्था की गई है। जनपद के 2315 बूथों पर बेवकास्टिंग और 1633 बूथों पर वीडियो ग्राफी कराने की तैयारी की गई है। साथ ही चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए 366 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं करेगा और न ही फोटोग्राफी कर सकेगा।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर बनाया गया कोविड हेल्प डेस्क
जौनपुर। कोविड नियमों का पालन कराने के लिए इस बार सभी मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। मतदान करने में लगे सभी मतदान कार्मिकों को सेनेटाइजर, मास्क, फेसशील्ड एवं ग्लब्स उपलब्ध कराया गया है। मतदाताओं के लिए भी मतदान देने हेतु हैंडग्लब्स उपलब्ध कराया जाएगा। कोविड वेस्ट मैटेरियल को एकत्रित करके के लिए मतदान केंद्रों पर डस्टबिन रखे जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोविड वेस्ट मैटेरियल को एकत्रित करने के लिए ब्लाकवार 66 टीमें लगाई गई है।
पूर्वांचल विवि में होगी मतगणना
जौनपुर। इस बार मतगणना पूर्वांचल विश्वविद्यालय में होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान होने के पश्चात मतदान कार्मिक ईवीएम को सुरक्षित रुप से पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मूल्यांकन भवन के स्टांग रुम में सुरक्षित रखा जाएगा। ईवीएम की निगरानी के लिए त्रिस्तीरय सुरक्षा एवं 24 घटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। जिसमें 8-8 घंटे की ड्यूटी के अनुसार मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी राजनीति दल के प्रत्याशी ईवीएम की सुरक्षा को सीसीटीवी की निगरानी में देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें