समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। इसलिए 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करनी होगी। सपा के हर बूथ मजबूत करना है। बूथ की मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा।
नगर के रजिया काम्पलेक्स के मैदान में आयोजित समारोह में जिला महासचिव श्याम बहादुर पाल ने कहा कि सभी को बूथ पर खड़े होकर वोट बढ़वाने का काम करें। रहमत खां ने कार्यकर्ताओं से आपसी मनभेदों को भुलाकर सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें। प्रदेश पुन: समाजवाद की किरन फैल सके। राकेश मौर्य ने कहा कि जिले के नेता हर बूथ पर अपनी नजर रखें। पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने आगामी 27 जनवरी को होने वाली आन्दोलन को सफल बनाने की आहवाहन की कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने की। संचालन मंजूर हसन ने किया। इस अवसर पर , महेन्द्र यादव, आलोक यादव, शहजादे अंसारी, इक़बाल सभासद, मोहनलाल यादव, रत्नेश यादव, फ़िरोज अंसारी, मेराजुद्दीन गुड्डू, जलाल, अनीस, जहाँगीर, वाहिद, नीलेश उपस्थित रहे।