मुंगराबादशाहपुर के प्रधान संघ ने मछलीशहर के गांव रामनगर के प्रधान चन्द्र पाल विंद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग लेकर विकास खंड कार्यालय पर ताला जड़ कर प्रर्दशन किया। प्रदर्शन कर अविलंब प्रधान के हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ आश्रितों को 20 लाख देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलवाने की मांग की। आक्रोशित प्रधानों ने चेतावनी दिया कि यदि शासन ने उक्त मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रधान की हत्या कर शव फेका जाना प्रशासन की कमजोरी को उजागर कर रहा है। पुलिस चुप्पी साधे हुए है। इस तरह की हत्या के कारण आम आदमी अपने को असुरक्षिक महसूस कर कर रहा है। प्रधान संघ ने कहा कि प्रधानों की सुरक्षा जिला प्रशासन सक्रिय भूमिका नहीं रही है।इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में मृतक साथी प्रधान चन्द्र पाल विंद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस पर मुख्य रुप से, राजेश दुबे, दयाराम सरोज, हरिश्चंद्र,राम सहाय, राजमणि पटेल, अशोक तिवारी, लालजी, राजकुमार साहू, इन्द्रवती, राकेश,राधेकान्त,राजेश, प्रमोद कुमार, कलाकान्त, दीपक गुप्ता, कमलेश, त्रिभुवन नाथ आदि मौजूद रहे।