फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली स्वाभिमान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की याद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वाभिमान यात्रा निकाली।
विज्ञापन

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर के नेतृत्व में स्वाभिमान यात्रा निकालकर सम्मान दिवस मनाया गया। यात्रा गांधी पार्क से शुरू हुई और आंबेडकर पार्क दीवानी चौराहा पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ समापन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज ही के दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर को संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने इस देश को ऐसा संविधान दिया, जिसके दम पर भारत पूरी दुनिया में जाना जाता है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, अनुसूचित विभाग के शहर अध्यक्ष संदीप सोनकर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, राकेश उपाध्याय, जिला महासचिव राजकुमार निषाद, शैलेंद्र सिंह, राजबहादुर गौतम, राहुल सोनकर, रोहित कुमार, विषम सोनकर, तुषार कुमार, रोहित सोनकर, विदेशी सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें