फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी के पीला घाट पर महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। यमुना नदी के पीला घाट पर महिला का शव मिला है। मंगलवार की सुबह स्नान करने गए लोगों ने पानी में शव उतराता देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।
विज्ञापन

कालपी थाना क्षेत्र से गुजरी यमुना नदी स्थित पीला घाट पर मंगलवार को स्नान करने गए लोगों को 50 वर्षीय महिला का शव नदी में पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकलवाकर जांच की। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान नहीं हुई है। महिला के शरीर पर साड़ी, स्वेटर व शॉल है। आसपास के क्षेत्रों मेें फोटो और हुलिया भेजकर महिला की पहचान कराए जाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें