फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड समय में पूरा हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बने यमुना पुल का निर्माण: मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राज्य मंत्री औद्योगिक विकास विभाग धर्मवीर प्रजापति द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने एक्सप्रेसवे के 201 से 243 किलोमीटर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को आए राज्य मंत्री ने सबसे पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की स्थिति व गुणवत्ता आदि की जानकारी की। अधिकारियों ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में अब तक क्लीयरिंग एंड ग्रबिंग का कार्य 100 प्रतिशत और मिट्टी का कार्य 96 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया गया है। कुल 86 प्रतिशत से अधिक का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के अन्तर्गत जालौन में स्थित यमुना नदी पर निर्माणाधीन बड़े पुल का निर्माण कार्य फरवरी 2020 में शुरू हुआ था। जिसकी कुल लंबाई 840 मी है। इस पुल की एक साइड पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। यह रिकॉर्ड 18 माह में पूरा किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने यूपीडा और निर्माण कंपनी के अधिकारियों को शेष बचे दूसरी तरफ के हिस्से को भी शीघ्रता से पूर्ण करने के साथ एक्सप्रेसवे के अन्य निर्माण कार्यों को भी जल्द पूरा किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं देर शाम उन्होंने विकास भवन में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर निर्माण कंपनियों से संबंधित अधिकारियों के अलावा यूपीडा के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें