फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाएं भी बेचेंगी उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सरकार ने छोटे-छोटे जिन पटरी दुकानदारों को दस हजार का ऋण दिया है, उन दुकानदारों को अपने उत्पाद बेचने के लिए दीपावली मेले के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराएगी। इसके लिए तीन दिवसीय मेले का आयोजन 28 से 30 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा ने पटरी दुकानदारों के साथ बैठक में दी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दीपावली मेले का आयोजन एसआरपी इंटर कॉलेज के आगे वाले ग्राउंड में किया जाएगा। दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक लगने वाले इस मेले के माध्यम से पटरी दुकानदार अपने उत्पादों या अन्य सामानों को बेचेंगे। इस मेले में एक सांस्कृतिक मंच भी होगा जिस पर क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकक्रीड़ा लोकगीत, संस्कृति से जुड़ी विधाओं के साथ साथ नुक्कड़ नाटक आदि भी आयोजित होंगे।
जनप्रतिनिधि भी मंच के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं भी अपने उत्पाद बेचने के लिए स्टाल लगाएंगी। तीन दिवसीय इस मेले की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी पालिका के एसआई हरिशंकर निरंजन, आरआई सुनील कुमार यादव को सौंपी गई है। बैठक के दौरान सभासद महावीर यादव, दंगलसिंह यादव समेत कुछ पटरी दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें