फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, मौत , परिजन हुए दुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रसव के दौरान विवाहिता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जबकि नवजात सकुशल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर कोटरा थाना क्षेत्र के विनौरापुर से भी मायके से परिजन भी आ गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी सुनील कुमार की 22 वर्षीय पत्नी अंजलि को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन आननफानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान अधिक रक्त स्राव से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंजलि की शादी लगभग सोलह माह पहले सुनील से हुई थी। पति किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें