फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक को तमंचा से मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
घायल छोटू उर्फ जयदेव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। प्लाट पर मकान का निर्माण कराते समय पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने युवक के साथ गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने तमंचे से पैर में गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के बार बार बयान बदलने से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के ओरछा क्षेत्र के कसोब गांव निवासी महेश का 20 वर्षीय पुत्र छोटू उर्फ जयदेव पिछले कुछ वर्षों से मामा के घर शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा गांव में रह रहा था। गांव के ही कुछ लोगों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रविवार को छोटू अपने प्लाट पर मकान का निर्माण करा रहा था। तभी छह लोगों ने प्लाट पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। जब उसने विरोध किया तो एक युवक ने उस पर 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से छोटू लहूलुहान होकर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें