फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे दूसरे किशोर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में डूबे दूसरे किशोर का शव मिला
विज्ञापन

एसडीआरएफ की टीम ने बेहमई पीपों के पास से खोजा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसाकलार। भाईदूज पर यमुना नदी में डूबे दो किशोरों में दूसरे किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की देर रात खोज निकाला। किशोर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चलें कि चुर्खी थानाक्षेत्र के सरसई गांव निवासी नरेश कुशवाहा का पुत्र योगेंद्र कुशवाहा (15) व शिवपाल प्रजापति का पुत्र मनीष (16) भाईदूज के दिन यमुना नदी के पथरी घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय दोनो किशोर गहरे पानी में डूब गए थे। साथ गए परिजनों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया पर पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई थी। इसके बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की सुबह मनीष के शव को ढूंढ लिया था। जबकि सोमवार की देर रात योगेंद्र के शव को बेहमई घाट स्थित पुराने पीपों के पास से खोज निकाला। उधर, तीन दिन से नदी किनारे बैठे परिजनों को जब शव मिलने की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नरेश 11वीं कक्षा का छात्र था। वह भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता योगेंद्र बीडीसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मारपीट की दो रिपोर्ट दर्ज
उरई। रेढर थानाक्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी जयपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर को श्याम सिंह निवासी कुठौंदा ने उसके भाई व उसके साथ गालीगलौज कर दांतो से कान काट लिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चितौरी गांव निवासी संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि मिहोनी बस स्टैंड चौराहे के पास गोलू निवासी मिहोनी व छह अन्य लोगों ने एकराय होकर उसके व उसके साथी शिवेंद्र प्रताप के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद उक्त लोगों ने सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें