फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा, मम्मी और दीदी आईएम सॉरी लिख छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। व्हाट्स अप व इंस्ट्राग्राम में पापा मम्मी व दीदी से माफी मांगकर छात्र ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। परिजनों ने जब देखा तो आननफानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आटा थानाक्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी छुन्नी यादव के 19 वर्षीय पुत्र रितेश ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार की देर रात सोशल मीडिया पर मम्मी, पापा और दीदी के लिए आईएम सॉरी लिखकर जान देने की बात पोस्ट की। इसके बाद जहर खा लिया था। मौत की सूचना घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव आए और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे दिन उसकी पोस्ट उसके साथियों के मोबाइल पर वायरल होती रही। परिजनों ने बताया कि रितेश बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और गांव स्थित कपड़े की दुकान में काम भी करता था। मां शांतिदेवी, भाई रंजीत, बहन कुंती, रीता का रो रोकर बुरा हाल है। साथियों ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ साथ नौकरी भी करता था। काफी जिम्मेदार स्वभाव का था। इंस्पेक्टर शिव गोपाल का कहना है कि फिलहाल थाने में किसी के जान देने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें