फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलंगा नाला में नहाने गया युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। नून नदी के मलंगा नाला में नहाते समय पानी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। जानकारी होने पर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एनडीआरएफ और सेना के जवानों व गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की नाले में तलाश कराई। समाचार लिखे जाने तक युवक का कहीं पता नहीं चला, तलाश जारी है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर निवासी मानवेंद्र सिंह(20) बुधवार की सुबह गांव के मलंगा नाले पर बने रपटा पर दोस्त गोपाल के साथ नहाने गया था। दोनों युवक जैसे ही पानी में पहुंचे। तभी तेज बहाव होने के चलते मानवेंद्र का पैर फिसल गया और वह पानी में बह गया। गोपाल ने इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बदहवाश परिजन नाले के पास पहुंच गए। सूचना पाकर सीओ वीरेंद्र एसडीएम व थानाध्यक्ष एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डूबे हुए युवक की नाले में तलाश कराई। देर शाम तक डूबे युवक का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें