फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त महिलाएं ही संगठन को मजबूत कर सकती है

विज्ञापन
महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करती प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी बुंदेलखंड जोन की अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर एवं उपाध्यक्षा प्रभा पाल ने की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्षा करिश्मा ठाकुर ने कहा कि महिलाएं अपने को कमजोर न समझे। महिलाओं को अब सशक्त होना होगा। कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की महिलाओं के हक की लड़ाई में हमेशा आगे रहूंगी। जिलाध्यक्षा महिला कांग्रेस शकुंतला पटेल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह निष्ठा से निभाएंगी। जनपद में महिला कांग्रेस कमेटी को मजबूत कर महिलाओं के हक के लिए संघर्ष करेंगी। इस दौरान मंजुलता यागिक, छाया पालीवाल, त्रिवेणी, सुनीता, अर्चना, असगरी बेगम आदि ने भी विचार रखे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, दीपांशु समाधिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

--
भाजपा ने किया बूथ पदाधिकारियों का सम्मान
उरई। भाजपा के मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह एक होटल में किया गया। विधायक गौरीशंकर ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी संजीव श्रृंगी ऋषि ने बूथ जीत का मंत्र दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बानाजी, अरविंद चौहान, संजीव उपाध्याय, अरुण गुप्ता, गिरीश चतुर्वेदी, आकाश गहोई आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें