फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे तीनो किशोरों के शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार/कुठौंद। जालौनी माता मंदिर पर दर्शन करने गए तीन दोस्त नहाते समय यमुना नदी में डूब गए थे। इन तीनों की तलाश कर रही एनडीआरएफ की टीम ने रविवार की दोपहर नदी से तीनों दोस्तों के शव ढूंढ निकाले। शव नदी बाहर निकाले जाते ही वहां मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुठौंद थानाक्षेत्र के शेखपुरा निवासी गजेंद्र, आलमपुर निवासी राज व मोहन शुक्रवार की सुबह घर से जालौनी माता मंदिर दर्शन कहने की बात कहकर निकले थे। मंदिर पहुंचकर तीनों दोस्त औरैया जिले के अयाना थाना की सीमा पर स्थित यमुना नदी में नहाते समय डूब गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम के साथ तीनों की तलाश नदी में तलाश शुरू कराई थी। शनिवार की दोपहर एनडीआरएफ की टीम ने तीनों के शवों को खोज निकाला। पुलिस ने नदी से तीनों दोस्तों के शव निकाले जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें