एट। एट हाईवे पर सड़क किनारे खड़े डंपर के केबिन में लगे शीशे को काटकर 70 हजार रुपये भरा बैग पार कर दिया। शनिवार सुबह जागे चालक ने बैग गायब देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर टोल प्लाजा के नजदीक बने धर्म कांटे के पास इलाहाबाद से आररहे चालक जितेंद्र कुमार निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश ने थाने में तहरीर दी है। उसने पुलिस को बताया कि वह रात के करीब दो बजे इलाहाबाद से गिट्टी लादने झांसी जा रहा था। नींद आने पर उसने टोल प्लाजा के पास डंपर को खड़ा करके अंदर से केबिन बंद कर वह सो गया। सुबह उठा तो ट्राले से जुड़ा केबिन का शीशा कटा हुआ था और केबिन रखा बैग गाया बथा। जिसमें सत्तर हजार रुपये थे। बताया कि यह रुपये भाड़े का था, जिसे मालिक को जमा करना था। पुलिस ने जांच पड़ताल और टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)