फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से एक दर्जन कच्चे मकान गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। विगत दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से क्षेत्र के ग्राम नाका, बवीना बागी, बड़ागांव व भेड़ी में 12 कच्चे मकान ढह गए। जिससे गृहस्थी का सामान सहित अनाज, भूसा कंडे आदि बर्बाद हो गया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। नाका में अखिलेश, जगपाल, सियाराम व प्रमोद, बवीना में रूपराम, घनश्याम, मालती, बागी ने रामकरण, सिद्धा, बडागांव में मनफू ल, बालकदास व भेड़ी में रामसिंह, सरोज व अर्जुन के कच्चे मकान बारिश से ढह गए। मकान गिरने से अंदर रखा अनाज, बर्तन, भूसा आदि सब बर्बाद हो गया। प्रधान कल्लू सिंह ने बताया कि मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। वहीं लेखपाल को अवगत कराया, ताकि उनको सरकारी मदद मिल सके। कोई जनहानि नहीं हुई है। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि सम्बन्धित लेखपालों को मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

-----------
कोटेदार पर राशन को ब्लैक में बेचने का आरोप
कदौरा। कस्बे में बुधवार को क्षेत्र के कुशमरा बावनी में राशन विक्रेता द्वारा कोटे का चावल व गेहूं घोड़ा गाड़ी में लाद कर बाजार बेचने ले जा रहा था, तभी प्रधानपति ने ग्रामीणों की मदद से घोड़ा गाडियों को रुकवा दिया। मामले की सूचना पूर्ति निरीक्षक को दी। हालांकि बाद में कोटेदार कोटे का राशन बताया कर गाड़ी को ले गया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन को ब्लैक में बेचता है।
गांव के प्रधानपति मेहरबान सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र ने बताया कि कोटेदार कार्ड धारकों को दो किलो राशन की कटौती करता है। विरोध करने वालों के साथ अभद्रता करता है। विगत दिनों पूर्व गांव में आयोजित जन चौपाल में इसकी शिकायत की गई थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। आरोप है कि कोटेदार कोटे का राशन बाजार में बेचता है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक अजीत यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है वह इसकी जांच कर रहे है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें