फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से रिटायर्ड नलकूप ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगरौल में मंगलवार की सुबह नलकूप विभाग के रिटायर्ड ऑपरेटर की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि वृद्ध इलेक्ट्रॉनिक कटिया मशीन से चारा काट रहा था। तभी यह घटना घटित हो गई। जिससे मृतक के परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह तकरीबन 8 बजे की है, जब ग्राम मंगरौल निवासी नलकूप विभाग के सेवानिवृत्त ऑपरेटर 63 वर्षीय गिरजाशंकर द्विवेदी पुत्र लालाराम द्विवेदी अपने घर के पास हाथे में लगी इलेक्ट्रॉनिक कटिया मशीन से चारा काट रहे थे। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि करंट लगने से गिरजाशंकर जमीन पर गिर गए। बिजली का बोर्ड उनके ऊपर गिर जाने से सीने पर जख्म हो गया व हाथ भी जल गया। परिवारिजनों ने जब उन्हें मृत अवस्था में देखा तो घर में मातम का माहौल हो गया। गिरजाशंकर 63 वर्ष की उम्र में स्वस्थ्य थे और गांव में निजी परचून की दुकान में भी बैठते थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें