उरई। कपड़ा खरीदने झांसी जा रहे कपड़ा व्यापारी के साथ कार में सवार पांच लोगों ने मारपीट कर 1.10 लाख रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद सड़क पर फेंककर भाग गए। व्यापारी ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। लूट की सूचना पर भारी पुलिसफोर्स मौके पर पहुंच गया और पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
एट थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी परवेज मंसूरी एट कस्बे में कपड़े की दुकान है। बुधवार की शाम वह शहर कोतवाली क्षेत्र के रामकुंड स्थित पटेल नगर में अपने बहनोई शरीफ के घर आया था। गुरुवार की सुबह उसे दुकान का माल खरीदने झांसी जाना था। तो वह सुबह आठ बजे कोंच बस स्टैंड से कार पर सवार होकर झांसी जा रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास कार में सवार पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट कर 1.10 लाख रुपये व मोबाइल लूट लिए। इसके बाद सड़क किनारे फेंककर भाग गए। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।