फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक पडने पर मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे जवान

विज्ञापन
मरीज को ले जाते सेना के जवान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। क्षेत्र के नदियापार इलाके में जब से बाढ़ आई हैं तब से राहत और बचाव कार्यों में सेना मोर्चा संभाले है। समय-समय पर ग्रामीणों का रेस्क्यू भी किया। बीमार व गर्भवती को समय से अस्पताल भी पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बुधवार को निनावली निवासी जितेंद्र कुमार (32) को हार्ट अटैक पड़ गया। इसकी सूचना सेना को दी गई। तब सेना के कुछ जवान मौके पर निनावली पहुंचे और जितेंद्र की हालत गंभीर देख सेना के जवानों ने स्टीमर में ही मरीज को ऑक्सीजन लगा कर इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद समय से रामपुरा अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। अब जितेंद्र की हालत स्थिर हैं। सेना के इस कार्य से ग्रामीणों में काफी खुशी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मुश्किल भरे इस दौर में भारतीय सेना मसीहा बनकर मदद की है। बुधवार को सेना की बोट ने बिलोंड जखेता गांव का किया निरीक्षण। ग्रामीणों को राशन सामग्री व लंच पैकेट बांटे। जवानों के मुताबिक हर समय पेट्रोलिंग की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें