फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने सीखे बेहतर पंचायत बनाने के गुर

विज्ञापन
कदौरा ब्लाक परिसर में प्रशिक्षण में मौजूद प्रधान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को कदौरा ब्लाक परिसर सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें पंचायत से जुड़ी जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एडीओ पंचायत रामकुमार ने कहा कि प्रधान लोकतंत्र की सबसे छोटी, लेकिन सबसे मजबूत इकाई होता है।
विज्ञापन

प्रभारी सहायक अधिकारी जगत नारायण ने कहा कि ग्राम प्रधान यदि चाह लें तो गांव की तस्वीर बदल जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव और जितेंद्र कुशवाहा ने पंचायती राज व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
ग्राम विकास अधिकारी प्रभात कुमार ने मनरेगा व पंचायत से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर अमित द्विवेदी व मेहंदी हसन ने मॉडल पंचायत पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में 40 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रभारी समाज कल्याण मोहित कुमार, प्रधान कविता किरन, संतोष कुमार, महेंद्र यादव, मेहरबान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें