फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी टंकी व डॉक्टरों के आवास पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
डकोर सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए सीएमओ एनडी शर्मा ने सोमवार को डकोर ब्लाक स्थापित पीएचसी और सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं को देखा। सीएचसी में अधूरी पानी की टंकी और डॉक्टरों के आवास देख नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

सीएमओ ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर रूम, दवा का स्टाक, डिलेवरी कक्ष समेत पीएचसी में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। बुखार का उपचार कराने आए राजू से भी सीएमओ ने बातचीत की और दिक्कतों के बारे में पूछा। पीएचसी कर्मियों से मरीजों की संख्या, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दिए जाने वाले इलाज के बारे में भी जानकारी की।
निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टर व स्टाफ के लोग न तो मास्क लगाए थे और न ही एप्रिन ड्रेस कोड का पालन करते दिखे। इस पर सीएमओ ने उन्हें चेताया। इसके बाद सीएमओ कस्बा डकोर के बाहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां अधूरी पड़ी पानी की टंकी, डॉक्टरों के रहने के आवासों को लेकर कार्यदायी संस्था पर नाराजगी जताई। सीएचसी बिल्डिंग में फर्नीचर का कार्य बाकी मिलने पर इसे जल्द लगवाने व चिकित्सकों की जल्द तैनाती का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें