कोंच। दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के जालौन नहर में पडऱी पुल के पास 18 वर्षीय युवती हाथ-पैर धोते समय फिसलकर डूब गई थी। पुलिस व गोताखोरों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नहर में तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को युवती का शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के पडऱी गांव में अपने ननिहाल में रहकर 11वीं कक्षा में पढ़ रही छिदामी बरार की पुत्री राखी बुधवार की शाम तीन बजे गांव के बाहर से निकली जालौन नहर में डूब गई थी। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पडऱी पुल से एक किलोमीटर दूर नहर में उसका शव बरामद कर लिया। शव पानी में पड़ा रहने के कारण फूल गया था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।