फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी और किसानी बचाने के लिए आगे आना होगा

विज्ञापन
वार्ता करते जल पुरुष राजेंद्र सिंह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। बाढ़ पीड़ितों को और क्षेत्र में आई बाढ़ की वजह को जानने आए जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी को आगे आना पड़ेगा तभी पानी और किसानी बचेगी। उन्होंने कहा कि सरकारों ने इस दिशा में काम तो शुरू किया है पर रफ्तार धीमी है। इसके लिए युवाओं और जनप्रतिनिधियों को आगे आने की आवश्यकता है ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे समूचे देश को जागरूक करने के लिए महात्मा गांधी के जन्मदिवस विश्व अहिंसा दिवस पर पूरे देश में किसान स्वराज यात्रा का आयोजन कर रहे है। जो 56 दिनों तक विभिन्न राज्यों से निकलेगी। चेन्नई में हाल ही में संपन्न बैठक में संजय सिंह को इस यात्रा का संयोजक बनाया गया है। यात्रा का समापन 26 नवंबर संविधान दिवस पर दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य किसानों को एमएसपी खरीद में गारंटी दिलाना है। एमएसपी से कम खरीद पर सजा का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के तीनों कानून रद्द करने की मांग जो किसान संगठन कर रहें हैं। उनकी मदद के लिए सभी संस्थाओं किसान संगठनों को भरपूर मदद करनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में अनिल शर्मा, केपी सिंह, दीपक अग्निहोत्री, अंकुर मिश्र आदि मौजूद रहे।
--------------
फोटो-22-स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद
ट्रेन लूटकांड का खुलासा न होने पर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
उरई। ट्रेन लूटकांड का खुलासा न होने पर शनिवार को कांग्रेसियों ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को सौंपा। ज्ञापन में ट्रेन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि पटना इंदौर व पुष्पक एक्सप्रेस में हुई लूटकांड का खुलासा न होने से आमजन में भय है। ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर बोगी में दो सिपाहियों की तैनाती की जाए। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो, इसका भी पुख्ता इंतजाम किया जाए। साथ ही जो ट्रेनें कोराना काल में बंद कर दी गई थी, उन्हें दोबारा नियमित रुप से चलाया जाए। इस दौरान अरविंद सेंगर, चौधरी श्यामसुंदर, संजीव तिवारी, लालू शेख, मजहर खान, अय्यूब अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें