फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में नोडल अधिकारी ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
कालपी में समाधान दिवस में समस्या सुनते नोडल अधिकारी व डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में शनिवार को जिले के नोडल अधिकारी कुमार स्वामी की मौजूदगी में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों की 129 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

तहसील कालपी के सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर नोडल अधिकारी तथा डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्वक निदान करें। डीएम ने कहा कि शिकायती पत्रों के स्थलीय जांच के दौरान शिकायतकर्ता एवं आवेदक को स्पष्ट तरीके से बताएं के समस्या का निदान हो गया है। अगर कोई दूसरी स्थित पाई जाती है, तो शिकायतकर्ता को उसके समाधान के लिए रास्ता बताएं तथा जांच एवं शिकायत पर हस्ताक्षर आवेदक के जरूर करा लें। समाधान दिवस पर बिजली, पेयजल, सार्वजनिक सड़कों की जमीनों में अवैध तरीके से कब्जा करने की शिकायत ज्यादा प्रस्तुत की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी कौशल कुमार क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव तहसीलदार बलराम गुप्ता, कालपी कोतवाली के एडिशनल इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-----------------------
फोटो-14-संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद
19 शिकायतों में दो का निस्तारण
कोंच। सितंबर के पहले शनिवार को तहसील सभागार में एडीएम पूनम निगम की अध्यक्षता व एएसपी राकेश कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व व अन्य विभागों से संबंधित कुल 19 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिनमें 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कांग्रेस के कोंच ब्लॉक अध्यक्ष अजय बरार, अरुण, राहुल सुभाष आदि ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि महेशपुरा रोड पर वन रेंजर ने अपने चहेते कुछ लोगों की मदद से सड़क किनारे लगे वन विभाग के सरकारी बेशकीमती पेडों को रात में कटवा दिए। जब उसने इस बाबत जानकारी लेनी चाही तो उक्त लोगों ने उसे पेड़ काटने के फर्जी मामले में फंसा देने की धमकी दी। एडीएम व एएसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में आईं शिकायतों को निस्तारित कर शिकायतकर्ता को अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अंकुर कौशिक, सीओ राहुल पांडे, सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
समाधान दिवस में आई 31 शिकायतें
माधौगढ़। तहसील परिसर पर एसडीएम सालिकराम की अध्यक्षता व तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 31 शिकायतें आई, जिसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में गुपलापुर निवासी ज्ञान सिंह ने शिकायत की कि दुरुस्ती की फाइलें तीन सालों से कानूनों शिवम राठौर अपने पास रखे हुए है। इसके एवज में पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंप दी है। सिहारी निवासी उदयवीर सिंह ने शिकायत दी, कि उनके हिस्से के मकान पर भाई राजवीर ने कब्जा कर लिया है। एसडीएम ने कोतवाल को जांच सौंप दी है। इस दौरान बीडीओ संदीप यादव, एसडीओ अभिषेक सोनकर, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, जालौन के तहसील सभागार में एसडीएम मीनू राणा व प्रभारी तहसीलदार पीसीएस अजीत प्रताप सिंह एवं बीडीओ महिमा विद्यार्थी की उपस्थिति संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में त्वरित शिकायतों का निस्तारण न होने से समाधान दिवस के प्रति फरियादियों का मोह भंग होता जा रहा है। यही कारण है कि संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम होती जा रही है। इस दौरान पुलिस विभाग की 8, राजस्व विभाग 8, विकास विभाग 6, बिजली विभाग 5, नगर पालिका, डूडा, पूर्ति व वन विभाग की 1-1 शिकायत पंजीकृत हुई। जिनमें राजस्व विभाग की 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
-----------
फोटो-21- तहसील के बाहर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बिजली न आने पर लगाई एसडीओ की फटकार
कालपी। समाधान दिवस में कांशीराम कालोनी के बाशिंदों ने नोडल अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। पत्र में बिजली समस्या के निराकरण की मांग उठाई। बाशिंदे दिनेश कुमार, कुशुमलता, ममता देवी, विनीता, अरविन्द्र आदि ने शिकायती पत्र देकर बताया कि प्रशासन ने उन्हें कालोनी तो आवंटित कर दी। पर अभी तक उनमें बिजली सप्लाई नहीं दी। जिससे उन्हें बिजली व पानी संकट से जूझना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने एसडीओ की फटकर लगाते हुए तत्काल बिजली सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही बिजली विभाग के अफसरों ने काशंीराम कालौनी में सप्लाई का कार्य शुरू कर दिया है।
उधर, तहसील में आयोजित समाधान दिवस के वाहर परारन के मजरा कुईया जोर के बाशिंदों ने सड़क, बिजली व पानी की समस्या को लेकर तहसील के बाहर धरना प्रदर्शन। इस दौरान नोडल अधिकारी ने अश्वासन दिया कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें