फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारी ढही नाले की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। जिला पंचायत द्वारा ब्लाक क्षेत्र में बनवाया गया नाला बारिश में ढह गया। ग्रामीणों ने पहले भी ही नाले की गुणवत्ता को लेकर तहसील व जिला स्तर पर शिकायत की थी पर किसी ने भी सुध नहीं ली थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत छह माह पहले जिला पंचायत द्वारा ब्लाक क्षेत्र के गांव बागी में नाले का निर्माण कार्य कराया गया था। इस नाले की लागत 11 लाख रुपये थी। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते गुरुवार की शाम नाले की दीवार ढह गई। जिससे नाले का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगा कर बताया कि निर्माण शुरू होने के एक माह बाद ही नाले की दीवार ढही थी, जिस पर उन लोगों ने शिकायत की थी। पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। ग्रामीण राजू, श्यामू सिंह, शिवकुमार, रामसनेही आदि ने बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन कराया गया था। जिससे नाले की दीवार पहली बरसात में ही भरभरा कर ढह गई। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है उच्चाधिकारियों को अवगत करा कर सचिव की अगुवाई में टीम जांच के लिए गांव भेजी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें